12 फ़रवरी 2019

अयोध्या विवाद सर्वोच्च न्यायालय को 24-25 घंटे में निपटाना चाहिए - योगी

अयोध्या विवाद को निपटाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय को 24-25 घंटे से अधिक का समय नहीं लेना चाहिए यह कहना था उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। क्योंकि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की 3-न्यायाधीश पीठ ने विवादित स्थल पर  अपना फैंसला  सुना चुकी है। योगी ने कहा  कि  न्यायपालिका को लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और   विवाद का समाधान करने में 24-25 घंटे से अधिक का समय नहीं लगना चाहिए।  मुख्यमंत्री  ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब दे रहे थे ।