9 फ़रवरी 2019

214 जोड़ों ने सामूहिक विवाह रचाकर खर्चीले विवाहों की प्रथा को तोड़ने उदाहरण दिया आगरा ने


 214 जोड़ों का  सामूहिक विवाह
आगरा। ताजसिटी ने 214 जोड़ों को  सामूहिक विवाह आयोजन में  सूत्र बंधन में बांधकर नया रिकॉर्ड कायम किया। यह आयोजन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित कुल 214 जोड़ों पर प्रति विवाह 51 हजार रूपये व्यय  व्यय किया गया। प्रति विवाह 51 हजार रू0 में से  35 हजार रु  सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने वाली कन्या के बैंक खाते में अन्तरित किया जाता है,  10 हजार रु  की विवाह संस्कार/उपहार सामग्री विवाह स्थल पर दी जाती है तथा सामूहिक विवाह के आयोजन पर प्रति जोड़ों पर  6 हजार रु  व्यय किये जाने का प्राविधान है। कार्यक्रम विधयक  राम प्रताप चौहान एवं  जगन प्रसाद गर्ग ने  214 जोड़ों के सामूहिक विवाह
कार्यक्रम में जोड़ों को आशिर्वाद देते हुए ईश्वर से कामना की कि इन जोड़ों के जीवन में सुख व समृद्धि बनी रहें तथा दूल्हों से कहा कि अपनी पत्नी को हमेशा खुश रखें। इसके साथ ही  जोड़ों को शादी प्रमाण-पत्र दिये। सामूहिक विवाह में सम्मिलित 214 जोड़ों में से 08 जोड़े मुस्लिम समुदाय से भी थे।