5 जनवरी 2019

अखिलेश और मायावती गठबंधन पर सैद्धांतिक रूप से सहमत

उत्तर प्रदेश  में  सपा  ने  2019 के आम चुनावों के लिए गठबंधन के लिए बहुजन समाज पार्टी के साथ एक समझौते को सील कर दिया है। समाजवादी पार्टी के  प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने  कहा कि  बसपा प्रमुख मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नई दिल्ली में तीन घंटे की मैराथन बैठक में गठबंधन को सील कर दिया था और सीट साझा करने के फार्मूले पर भी सहमति जताई है । बताया जाता है कि  प्रदेश की  80 लोकसभा सीटों में से   दोनों पार्टियां  37 - 37 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही हैं। चौधरी ने  कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की रायबरेली और अमेठी  सीटों पर  गठबंधन  उम्मीदवार नहीं उतारेगा।