2 जनवरी 2019

आगरा नगर निगम ने सफाई में खुद का किया फोर स्टार मूल्यांकन,वास्तिविकता कितनी

अरुण प्रकाश 
आगरा नगर निगम ने सफाई  के मामले में फोर स्टार आत्म मूल्यांकन किया है। यह मूल्यांकन स्वच्छता पैरामीटर के आधार पर नगर निगम ने खुद किया है। इसको मापने के लिए  12 मापदंडों को ध्यान में रखा जाता है। जिसमें नालियों और जल निकायों की सफाई, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, निर्माण प्रबंधन और विध्वंस अपशिष्ट शामिल हैं। म्युनिसिपल कमिश्नर अरुण प्रकाश ने बताया कि शहर के अधिकांश भाग में  डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन सिस्टम लागू किया जा चूका है। आगरा में  30 मोबाइल शौचालय  तथा सूखे और गीले कचरे के लिए 1,000 ट्विन डस्टबिन लगाने की भी योजना है। बता दें यह सर्वे समस्त शहरों में  केंद्र के स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 कार्यक्रम   के तहत किया जा रहा है।