1 जनवरी 2019

मायावती की कांग्रेस सरकारों को धमकी

बसपा प्रमुख मायावती ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार  को समर्थन वापसी की धमकी दे रही है। बसपा  अध्यक्ष  भारत बंद के दौरान दोनों राज्यों में बसपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों को बापिस करने की मांग कर रही है। बतादें बसपा ने   राजस्थान में छह और मध्यप्रदेश में दो सीटों पर जीत हांसिल की  थी। इन दोनों राज्यों के  हाल  ही के चुनावों  में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत न  मिलने पर बसपा ने कांग्रेस को  बिना मांगे ही समर्थन देने की घोषणा की थी।