10 जनवरी 2019

उत्तर प्रदेश के 57 भाजपा सांसदों के टिकट कटने की सम्भावना

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के 57 सिटिंग  सांसदों के टिकट कट सकते हैं। भाजपा की दिल्ली में हुई  एक विशेष बैठक में अध्यक्ष अमित शाह द्वारा यूपी के पार्टी नेताओं को यह स्पष्ट रूप से बता दिया गया है,जो भाजपा सांसद अपने छेत्र में काम करने में विफल रहे उन्हें  आगामी  लोकसभा चुनाव में  टिकट देने  से वंचित किया जा सकता है।। यह विशेष बैठक यूपी में पार्टी की स्थिति का जायजा  लेने  के लिए बुलाई गई थी।  इसका मूल्यांकन 8135 न्याय  पंचायतों  के 822 ब्लॉकों में  लोगों के  साक्षात्कार  के आधार किया गया है ।