25 दिसंबर 2018

"योगी फॉर पीएम" होर्डिंग्स ने आगरा में मचाया हड़कंप

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ को भविष्य के प्रधानमंत्री के रूप में चित्रित करने वाले आगरा में लगाए गए  होर्डिंग्स से हड़कंप मच गया। ये होर्डिंग्स उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना द्वारा "योगी फॉर पीएम" अभियान के तहत लगाए गए थे। आगरा के मेयर नवीन जैन ने इन होर्डिंग्स को  तत्काल हटाने का आदेश देते हुए  होर्डिंग लगाने वाली विज्ञापन एजेंसी के खिलाफ भी कार्रवाई करने का आदेश जारी किये हैं।