11 दिसंबर 2018

गंगाजल भी आगरा के घरों में दस दिन के भीतर

आगरा। यमुना के  पानी पर आधारित आगरा को  अब गंगाजल प्रोजेक्ट के अंतर्गत गंगाजल  प्राप्त होगा। आने वाले दस दिनों के भीतर गंगाजल  आगरा के घरों तक पहुंच जायेगा। जल निगम अनुसार अगले माह के अंत तक  140 क्यूसेक गंगाजल की सप्लाई शुरू हो जाएगी। इस गंगाजल की सप्लाई सिकंदरा वाटर वर्क्स से की जाएगी। यमुना का पानी भारी प्रदूषित होने कारण इसमें गंगाजल  मिलाकर पतला किया जायेगा।