19 नवंबर 2018

शिवपाल यादव देंगे चुनौती अपने भतीजे सांसद अक्षय यादव को फिरोजाबाद में

संभल और फिरोजाबाद में सपा और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव की नवगठित पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)  के आमने सामने होने की पूरी उम्मीद है। पीएसपीएल के सूत्रों ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष शिवपाल यादव फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं  और वह  वहां  अपने भतीजे  एसपी के सिटिंग  सांसद अक्षय यादव को चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं।  समाजवादी पार्टी  के महासचिव राम गोपाल यादव संभल से चुनाव लड़ सकते हैं जबकि उनके बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद से संसद सदस्य हैं। यहाँ बतादें फिरोजाबाद समाजवादी  पार्टी का गढ़ रहा है। यहाँ  16 लाख से अधिक मतदाता हैं जिनमें से 3.75 लाख यादव हैं और 2.25 लाख मुसलमान हैं जो समाजवादी पार्टी का वोट बेस माने जाते  हैं।