18 नवंबर 2018

भाजपा के लौटने की आशाएं गंगा के मैदानी इलाकों में ही दफन होंगी - शरद

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव  ने कहा कि देश के जिन  पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं वहां कांग्रेस भाजपा को पछाड़ देगी। श्री यादव ने कहा कि इन पांचों राज्यों के परिणाम भावी लोक सभा चुनावों में बहुत बड़ा रोल अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पास  उपलब्धियों के बारे में बताने को कुछ नहीं है। वे अयोध्या में राम मंदिर बनाने जैसे मुद्दों को ज्यादा उछाल रहे हैं।लोकतांत्रिक जनता दल के संरक्षक शरद यादव ने आगे कहा कि भाजपा ने  गंगा के मैदानी इलाकों  में मिली जीत के आधार पर  दिल्ली की सत्ता पाई। लेकिन अब  2019 में सत्ता में लौटने की उनकी आशाएं  इन्हीं  मैदानी इलाकों में दफन होगी।