7 अक्तूबर 2018

हम धर्म निरपेक्ष लोग हैं और हम हमेशा से भाजपा के खिलाफ रहे - शिवपाल

समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के नेता शिवपाल सिंह यादव ने इन अटकलों को बिलकुल गलत बताया कि उनके  भाजपा में शामिल होने के सम्भवना है। उन्होंने  कहा  हम धर्म निरपेक्ष लोग हैं, भाजपा में शामिल होने का कोई प्र्शन  ही नहीं उठता। मुलायम सिंह के चुनाव में खड़े होने के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में मैनपुरी से चुनाव लड़ने की पेशकश की है। आगे उन्होंने कहा नेताजी जिस भी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, मोर्चा उनका खुलकर समर्थन करेगा।