6 अक्तूबर 2018

प्रदूषण से निजात हेतु आगरा में कृत्रिम वर्षा कराये जाने का सुझाव

( राजीव सक्सेना द्वारा )

आगरा।  सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में  ताज ट्रेपेजियम क्षेत्र हेतु तैयार किये जा रहे ड्राफ्ट विजन डाक्यूमेन्ट पर विचार विमर्श  हेतु विशेष  बैठक में प्रत्येक प्रकार के प्रदूषण से निजात हेतु कृत्रिम वर्षा कराये जाने,नीम व पीपल का पेड़ लगाये जान, यमुना का जलस्तर ठीक रखने आदि जैसे   महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। इसके साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से साफ-सफाई, झीलों के विकास, रिंग रोड का निर्माण, यमुना में बैराज का निर्माण तथा टी0टी0जेड क्षेत्र में 24 घण्टे विद्युत आपुर्ति के भी सुझाव दिये गये। बैठक में यह भी सुझाव दिया गया ऐसे कुटीर उद्योग जिससे प्रदूषण नहीं होता है उस पर से प्रतिबन्ध हटाने हेतु
पूरा प्रयास किया जाय। यमुना के दोनो किनारों का  वृक्षारोपण, सूरसरोवर जंगल में अतिक्रमण रोकने  आदि पर महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये।बैठक में आयुक्त अनिल कुमार तथा जिलाधिकारी एन0जी0 रवि कुमार ने तैयार किये जा रहे विजन डाक्यूमेन्ट के बारे में उसकी पृष्ठिभूमि का  विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक में  स्थानीय सांसद,विधायक, मेयर नवीन जैन व महापौर फिरोजाबाद तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।