16 अक्तूबर 2018

शिवपाल भाजपा के एजेंट - राजभर


उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने  शिवपाल सिंह यादव को भाजपा का एजेंट बताया। श्री राजभर भाजपा की सहयोगी दल  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष हैं। मायावती द्वारा खाली  किये गए  बंगले को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नेता शिवपाल सिंह यादव  को देने पर विचार व्यक्त करे हुए कहा कि वह भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। राजभर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के छह माह पहले पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण में आरक्षण का भरोसा दिलाया था, इसके बाद ही वह गठबंधन के बारे में फैंसला लेंगे।