15 अक्तूबर 2018

शिवपाल की निगाह फिरोज़ाबाद लोक सभा सीट पर

समाजवादी सेक्युलर मोर्चे  के  नेता शिवपाल सिंह यादव के 201 9 के लोकसभा चुनाव फिरोजाबाद निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने की संभावना है।शिवपाल जसवंतनगर निर्वाचन क्षेत्र के पांच कार्यकाल के विधायक हैं। मोर्चे का जसवंतनगर से फिरोजाबाद तक के रोड शो ने भारी सफलता पाई। वर्तमान में सपा  नेता और राज्यसभा सदस्य राम गोपाल यादव के पुत्र अक्षय कुमार यादव फिरोजाबाद सीट से सांसद हैं। यदि शिवपाल फ़िरोज़ाबाद से चुनाव लड़ते हैं तो इसे वरिष्ठ सपा नेता   राम गोपाल यादव के लिए खुली चुनौती माना जायेगा। फिरोजाबाद के भूतपूर्व सपा विधायक अज़ीम भाई को एसएसएम इकाई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जा चुका है।