20 सितंबर 2018

अखिलेश का स्वभाव डंक मारने का है - अमर सिंह

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाते  हुए सांसद अमर सिंह ने कहा कि उनका  स्वभाव डंक मारने का है। पत्रकारों से भेंट के दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश ने शायद  ही किसी सगे को  ठगने से बक्शा हो। अमर सिंह ने कहा  जब तक सपा में रामगोपाल जैसे खलनायक रहेंगे,  पार्टी में विध्वंस और विघटन ही होगा। मुलायम सिंह  को टिकट देने के प्रश्न  पर उन्होंने कहा कि उन्हें टिकट देने के स्थान  उनका आदर करें,पिता का अपमान करने वालों का जनता के सम्मुख कोई स्थान नहीं है। उन्होंने सपा नेता आजम...
खान द्वारा उनकी  पत्नी और बेटियों के बारे में अभद्र टिप्पणी पर राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री से जल्द कार्यवाई कर न्याय की मांग की है।