3 सितंबर 2018

शिवपाल ने अपने ट्वीटर और फेसबुक खाते से समाजवादी पार्टी का नाम हटाया

अब शिवपाल सिंह यादव पूरी तरह से खुलकर सामने आ गए हैं। खुद को उन्होंने अब सोशल मीडिया पर सपा नेता की जगह  सेकुलर मोर्चा का  नेता अंकित कर दिया है। उन्होंने  ट्वीटर और फ़ेसबुक खाते से  समाजवादी पार्टी का नाम हटा दिया है। ट्विटर खाते पर पहले  वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी लिखा होता था किन्तु  अब समाजवादी सेकुलर मोर्चा के नेता के तौर पर उनका परिचय प्रस्तुत किया गया है।  शिवपाल सिंह की सभाओं में समर्थकों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। बताया जाता है समाजवादी पार्टी  में उपेक्षित चल रहे कई महत्वपूर्ण नेताओं ने  उनके संपर्क में आना शुरू कर दिया है।  अनुमान है कि सपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होने के बाद पद  न मिलने वाले कई  नेता शिवपाल के मोर्चे की  ओर रुख करेंगे।