2 सितंबर 2018

महागठबंधन किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, बल्कि देश को बचाने के लिए - बब्बर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने महागठबंधन बनाने पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वास कीजिये  महागठबंधन किसी एक आदमी  के विरुद्ध  नहीं है, बल्कि देश को बचाने के लिए है।   महागठबंधन  में बहुत सी राजनीतिक पार्टियां, संस्थाएं, व्यक्ति और व्यक्तित्व सब एक होंगे जिनको इस देश से प्यार है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कहा कि मौजूदा राजग सरकार में ऐसा लग रहा है कि 67 साल से तरक्की रुकी पड़ी थी  और 2014 से ही देश में  तरक्की शुरू हुई है। उन्होंने यह भी कहा यदि  कांग्रेस पार्टी के अंदर बात आएगी तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे।