15 सितंबर 2018

सपा भी लगी हिन्दू वोटों की दौड़ में

समाजवादी पार्टी भी हिन्दू वोटरों को आकर्षित करने की दौड़  में  लग गई है। सपा अध्यक्ष  अखिलेश यादव  नवरात्रि में कन्नौज से अपनी  साइकिल यात्रा का श्रीगणेश करेंगे। बसपा प्रमुख मायावती से भी अखिलेश यादव महागठंधन के लिए हरी झंडी की प्रतीक्षा में हैं। किन्तु सपा  हिंदू वोटर पर पूरी तरह  से केंद्रित है। सपा अध्यक्ष  ने  कुछ दिन पहले  इटावा में  अंकोरवाट मंदिर  की की तरह विष्णु मंदिर बनाने की घोषणा भी की थी। अखिलेश यादव भाजपा के हिदुत्व को काटकर आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक गोट सेट करने  में लगे हैं।