1 सितंबर 2018

उ प्र की 80 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगा शिवपाल का नवनिर्मित समाजवादी सेक्युलर मोर्चा

शिवपाल सिंह यादव का  नवनिर्मित समाजवादी सेक्युलर मोर्चा 201 9 के लोकसभा चुनाव  में उत्तर प्रदेश की  सभी 80 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगा ।उन्होंने  कहा कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के पीछे उनका मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश की किस्मत बदलना था। आगे उन्होंने कहा हमारा मुख्य उद्देश्य राज्य के भाग्य को बदलना है। यही कारण है कि इसी तरह की मानसिकता वाले लोग और पार्टियां  एक साथ आ जाएंगी।शिवपाल ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास हे कि मोर्चा 2022 यूपी विधानसभा चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन करेगा।