14 सितंबर 2018

देशवासियों को अपने खुद के देश की यात्रा के लिए प्रोत्‍साहित करेगा पर्यटन पर्व 2018

नई दिल्ली - पर्यटन पर्व 2018 सितंबर 16 से 27 सितंबर, 2018 तक आयोजित किया जा रहा है।  इसका  आयोजन पर्यटन के लाभों पर फोकस करने तथा देशवासियों को अपने खुद के देश की यात्रा के लिए प्रोत्‍साहित करने के  उद्वेश्‍य से किया जा रहा है जिसमें देश की सांस्‍कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया जा रहा है तथा ‘सभी के लिए पर्यटन’ के सिद्धांत को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। केंद्रीय पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा ने कहा कि पर्यटन पर्व जैसे पिछले समारोहों ने पर्यटन क्षेत्र के तेज विकास में सहायता की...
है जो 2017 के दौरान घरेलू पर्यटक यात्राओं में 18 प्रतिशत की बढोतरी में दृष्टिगोचर था।देश के सभी राज्‍यों में पर्यटन समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यकलापों में नृत्‍य, संगीत, थिएटर, पर्यटन प्रदर्शनियां, कुजीन, हस्‍तशिल्‍प, हथकरघा आदि का प्रदर्शन शामिल हैं।