4 अगस्त 2018

आगरा की प्राचीन धरोहर पालीवाल पार्क के मूल रूप को बिगाड़ने में जुटा नगर निगम

यूनिस्को द्वारा  पुरानी इमारतों और पार्कों को बचाने  के लिए दुनिया भर में चलाये  अभियान को ताक रख नगर निगम आगरा शहर के प्राचीन धरोहर पालीवाल पार्क को पिकनिक स्पॉट बनाने जा रही  है। अब यहाँ नगर निगम व्यामशाला ,म्यूजिकल फॉउन्टेंस ,पुस्तकालय तथा 2500 गायों का शेल्टर होम, 1500 लोगों के कैपेसिटी वाला ऑडिटोरियम आदि बनाएगा। शहर के बुद्धजीवियों  और जनता द्वारा सोशल मीडिया  पर इसका  भारी विरोध किया जा रहा है। शहरवासिओं का मानना है कि  भीड़ भाड़ तथा नए कंस्ट्रक्शन से से इस प्राचीन पार्क की सुंदरता नष्ट हो जाएगी। लोगों का कहना है कि  प्राचीन स्थानों और पार्कों को हर देश धरोहर के रूप में सुरक्षित
रख रहा है।  शहर के केंद्र में स्थित प्राचीन धरोहर पालीवाल पार्क आगरा शहर  के बीच  में सबसे सुन्दर  हरी भरी  जगह है। 70 एकड़ जमीन में फैला यह पार्क पहले  हेविट पार्क के नाम से जाना जाता था , लेकिन इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश के पहले वित्त मंत्री श्री कृष्ण दत्त पालीवाल के नाम कर दिया   गया। आसपास के कई शैक्षणिक संस्थान हैं।छात्रों के लिए एक अच्छा हैंगऑउट  स्थान  है। सुबह चलने वाले हर दिन यहां आते हैं, और बच्चे भी यहां खेलना पसंद करते हैं। आप यहां झील पर नौकायन का भी आनंद ले सकते हैं।