11 जून 2018

कार्यस्थल पर योग की आवश्यकता पर बल दिया मेनका गांधी ने

नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘योग फॉर 9 टू 5’ की शुरूआत की है। इसका मकसद है  कार्यस्थल पर योग  के माध्यम से होने वालो फायदो के प्रति महिलाओं को जागरूक करना। इसके  तहत कामकाजी महिलाएं कार्यस्थल पर काम के दौरान के अपने योगाभ्यास के वीडियो और फोटो साझा कर सकती हैं। इस पहल का उद्देश्य कार्य के दौरान योग से होने वाले फायदों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री  मेनका गांधी ने कहा कि योगाभ्यास से मस्तिष्क और शरीर के बीच संतुलन बना रहता है तथा आंतरिक शांति प्राप्त होती है जिसके फलस्वरूप उत्पादकता में वृद्धि होती है।