7 जून 2018

ताजमहल बदरंग होने का एक महत्वपूर्ण कारण कूड़े का धुआं

आगरा में कूड़ा जलाने पर प्रतिबन्ध लगाए जाने के बावजूद कूड़ा  जलना लगातार  जारी है। मंडलायुक्त के राममोहन राव ने इसे ताजमहल बदरंग  होने का एक  महत्वपूर्ण कारण बताया। मंडलायुक्त  कूड़ा जलाने पर भारी सख्ती  करने जा रहे हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त  कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  सड़कों पर कूड़ा जलने  से शहर में प्रदुषण के साथ साथ  ताजमहल का  रंग पर भी बदरंग हो रहा है। केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा  कूड़ा जलने से ताजमहल को होने वाली छति से कई बार  आगाह कर चुके हैं। उधर राष्ट्रीय पर्यावरण यांत्रिकी शोध संस्थान (नीरी) के दल द्वारा किये अध्ययन से पता लगा है कि जलते कूड़े से निकलने वाला धुआं ताजमहल के लिए हानिकारक है ।