22 जून 2018

यमुना नदी के साथ बसे शहरों का डाटाबेस तैयार किया जाएगा

यमुना नदी के तट पर बसे शहरों और गांवों का विस्‍तृत डाटाबेस तैयार करने की आवश्‍यकता पर बल दिया। हरियाणा में यमुना नदी के किनारे यमुना नगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत तथा फरीदाबाद शहर बसे हैं।हरियाणा के लोक स्‍वास्‍थ्‍य इंजीनियरिंग विभाग द्वारा  यमुना और घग्‍गर नदी में गिरने वाले गंदे पानी के पाइप शोधन की समाप्ति पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें यमुना नदी में प्रदूषण पर विस्‍तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में सीवेज शोधन के लिए नई टेक्‍नॉलोजी पर भी चर्चा की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के सचिव  यूपी सिंह ने कहा कि गंगा की सहायक नदियों की सफाई का काम भी नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत है और यमुना जैसी नदियों की परियोजनाओं पर कार्य शुरू किए जा रहे हैं। कार्यशाला में नालियों में बहने वाले पानी को साफ करने के लिए उचित टेक्‍नॉलोजी की उपलब्‍धता पर चर्चा की गई। इसमें सूक्ष्‍म सिंचाई टेक्‍नॉलोजी के इस्‍तेमाल तथा सिंचाई के लिए गंदे जल का इस्‍तेमाल तथा यमुना नदी में गिरने वाले गंदे जल को साफ करने से संबंधित विभिन्‍न टेक्‍नॉलोजी को अपनाने पर भी चर्चा की गई।