24 जून 2018

उ प्र में पांचवें स्थान पर रहा ताज सिटी स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में

स्वच्छ सर्वेक्षण 2018
स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में आगरा को उत्तर प्रदेश में  पांचवें स्थान पर रखा गया है। राष्ट्रीय  स्तर पर ताज सिटी को   2 9  नंबर पर स्थान मिला। वाराणसी ने प्रदेश में पहला  स्थान प्राप्त किया  किया।  इसके बाद गाजियाबाद, झांसी और कानपुर को स्थान मिला । प्रदेश की राजधानी  लखनऊ  छठे स्थान पर आगरा के पीछे रही ।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आगरा को स्वच्छता के मामले में 4,000 से 2,578.3 अंक दिए गए हैं,बताया नगर  आयुक्त अरुण प्रकाश ने। पिछले वर्ष के सर्वे में ताज सिटी   देश में 263 वां स्थान था।