27 मई 2018

ताज के रखरखाव पर सुप्रीम कोर्ट ने की एएसआई की फिर खिंचाई

आगरा। ताजमहल की सुरक्षा के लिए  सुप्रीम कोर्ट ने एएसआई की फिर खिंचाई  की है। अब जिला प्रशासन 1 जून से 'विशेष सफाई अभियान' शुरू करने  जा रहा है। माना जा रहा है कि ताज की पीछे यमुना नदी   कीड़ों का प्रजनन स्थल बन गया है, इसी कारण ताज की दीवारों का रंग हरा होता जा रहा है। स्थानीय प्रशासन अब ताज के इर्दगिर्द  दो किलोमीटर के क्षेत्र  में फैली   यमुना  को  साफ़ करने के लिए  करीब दो सौ मज़दूरों को  को तैनात करने की योजना बना रहा है। इससे पूर्व नदी की  सफाई का दायरा 500 किलोमीटर्स था।