9 मई 2018

कैराना उप चुनाव, वोटर कहाँ जाये अपने धरम या पार्टी पर

उत्तर प्रदेश में कैराना उप-चुनाव सत्ता और विपक्ष के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में  आरएलडी, बीएसपी और कांग्रेस आदि  एक साथ मिलकर  अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगे हैं। बीजेपी ने कैराना के पूर्व बीजेपी सांसद की बेटी मृगंका सिंह को मैदान में उतारा है। उधर विपक्ष ने  एकजुट हो   तबासम को मैदान में उतारा है। वह 200 9 से  2014 तक  सीट से बीएसपी सांसद रही हैं।  अलग अलग दो धर्मों के कैंडिडेट्स होने से चुनाव  का सांप्रदायिक मोड़ लेने का भय है। बताया जाता है कि जिन्ना चित्र पर विवाद इस उप चुनाव के परिणाम को प्रभावित कर सकता है। इस उपचुनाव का राष्ट्रीय राजनीति में भी असर पड़ने की सम्भवना है।