13 अप्रैल 2018

समाजवादी पार्टी ने की उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग

समाजवादी पार्टी के  अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्नाव दुष्‍कर्म  की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश में महिलाएं  असुरक्षित महसूस करने लगी  हैं। प्रदेश में  अराजकता का वातावरण पैदा हो गया है। यादव ने कहा कि राज्यपाल को इसका स्वतः संज्ञान लेते हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करनी चाहिये।सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण मय नंदा ने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए  कहा कि यह सरकार एक दिन भी नहीं रहनी चाहिए और प्रदेश में  अनुच्छेद 356 लागू कर  प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। सपा ने कहा  उन्नाव घटना  में सरकार के रवैये पर उच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद यह  स्पष्ट हो गया है कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं  है।