22 अप्रैल 2018

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को  अपने स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया है। वह अगले महीने होने जा रहे कर्नाटक के चुनावों  में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। समाजवादी पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनावों में अपना कोई भी उम्मीदवार नहीं कड़ा करेगी। 225 सदस्यीय कर्नाटक असेंबली के लिए  12 मई को मतदान होगा। उधर मायावती की  बहुजन समाज पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली  जनता दल (धर्मनिरपेक्ष) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।