12 मार्च 2018

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अब कमजोर हो गई है - नरेश अग्रवाल

अखिलेश यादव का साथ छोड़  भाजपा की गोद में जा  बैठे नरेश अग्रवाल


समाजवादी पार्टी  के वरिष्ठ  नेता और राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल को सपा द्वारा राज्यसभा का टिकट न दिए जाने पर अखिलेश यादव का साथ छोड़  भाजपा की गोद में जा  बैठे। वह  जया बच्चन  से टिकट  की दौड़ में हार गए और  समाजवादी पार्टी से बाहर हो गए।  उन्होंने यह बात साफ करदी  कि मैं भाजपा में किसी शर्त पर शामिल  नहीं हुआ हूं। मैंने राज्यसभा का टिकट भी नहीं  मांगा है।उन्होंने  पिछले  सारे विवादों को खारिज कर दिया। यह  घोषणा उन्होंने  पार्टी मुख्यालय में आयोजित  प्रेस वार्ता  में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में  की। बताया कि उनका  टिकट जया बच्चन को दिए जाने पर उन्होंने  भाजपा अध्यक्ष से संपर्क साधा और पार्टी में शामिल होने की प्रस्तुति की। उन्होंने यह बात कही कि  उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अब कमजोर हो गई है।