6 मार्च 2018

सपा-बसपा मिलकर सांप्रदायिक ताकतों को हराएंगे - किरणमय नंदा

सपा  उपाध्यक्ष  किरणमय नंदा
लगता है सपा और बसपा लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करने में लगे हैं। अब तक कांग्रेस इस गठबंधन से बाहर है किन्तु  कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि अंत में कांग्रेस भी इस गठबंधन में कूद सकती है। इन सबका एक उद्देश्य है  सांप्रदायिक ताकतों को पराजित करना। शुरुआत हुई है फूलपुर और गोरखपुर उपचुनावों से। सपा के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद किरणमय नंदा ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने प्रदेश में सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए सपा का सहयोग करने के लिए कहा  है।नंदा ने आगे  कहा   सपा-बसपा मिलकर सांप्रदायिक ताकतों को हरायेंगी।