13 मार्च 2018

सोनिया गांधी ने शुरुआत की मोदी सरकार के विरुद्ध एक संयुक्त मोर्चा बनाने की

सोनिया गांधी ने 2019 के आम चुनाव के लिए एक बड़ा मोर्चा तैयार करने की शुरुआत कर दी है।  भाजपा  की नीतियों के विरुद्ध अपने आवास पर विपक्षी नेताओं के भोजन का  आयोजन किया। जिसमें  20 विपक्षी दलों के महत्वपूर्ण  नेता उपस्थित थे। इस खाने पर  राकांपा के शरद पवार, सपा के रामगोपाल यादव, बसपा के सतीशचंद्र मिश्र, राजद से मीसा भारती और तेजस्वी यादव, माकपा से मोहम्मद सलीम, द्रमुक से कनिमोझी, और शरद यादव भी उपस्थित थे। डिनर पार्टी  के दौरान बेरोजगारी ,नीरव मोदी, ललीत मोदी जैसे लोगों द्वारा  देश का पैसा लूट कर विदेश भागना ,किसान की परेशानियों  जैसे मुद्दों पर सरकार की विफलता पर तीव्र निंदा की गई।