17 मार्च 2018

राज बब्बर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया जाना तय सा, प्रमोद तिवारी को मिल सकती है जिम्मेदारी

प्रमोद तिवारी 
बताया जाता है कि राज बब्बर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाकर उन्हें दूसरी जिम्मेदारी दी जाएगी। सुना जाता है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  ने लगभग इसका निर्णय सा कर लिया है। ब्राह्मण समुदाय के किसी युवा नेता को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर राहुल   एक बार फिर से 'ब्राह्मण' कार्ड खेलने की  सोच रहे हैं। जिन दो नेताओं के नाम चर्चा में हैं वे हैं प्रमोद तिवारी और  पूर्व मंत्री जितेंद्र  प्रसाद। प्रमोद तिवारी की राज्यसभा  सदस्यता का समय अगले माह समाप्त होने जा रही है। इस वजह से उन्हें  प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने की काफी सम्भवना है। उधर  जितेंद्र  प्रसाद की  पार्टी में अच्छी लोकप्रियता के बावजूद हाल के विधान सभा चुनावों में उनकी हार ने उनका नाम इस पद के लिए थोड़ा कमज़ोर कर दिया है।