24 फ़रवरी 2018

बॉलवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के अचानक निधन से फिल्म दुनिया सदमे में

बॉलवुड अभिनेत्री श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रहीं । वह 54 वर्ष की थीं। बताया जाता है कि उन्हें  दुबई में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वह दुबई में  अभिनेत्री सोनम कपूर के चचेरे भाई मोहित मारवा के विवाह समारोह में भाग लेने गई  थीं। उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्में  चांदनी, नगीना, मिस्टर इंडिया , सदमा और  चालाबाज़ थीं । पद्मश्री  प्राप्तकर्ता श्रीदेवी को आखिरी बार 2017 में माँ में देखा गया था। फिल्म उद्योग में  श्रीदेवी की अचानक मौत से  दुख व्याप्त है। सुष्मिता सेन ने ट्वीट में लिखा  श्रीदेवी के निधन के समाचार से मैं सदमे में हूं, अपना  रोना रोक नहीं पा रही हूँ।