13 फ़रवरी 2018

उत्तर प्रदेश का नया पर्यटन टैग होगा ' यू पी नहीं देखा तो भारत नहीं देखा '

उत्त्तर प्रदेश की शान ताजमहल 
उत्तर प्रदेश सरकार नई पर्यटन नीति के अंतर्गत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक नए टैग ' यू पी नहीं देखा तो भारत नहीं देखा ' के साथ प्रचार करने की योजना बना रही है। राज्य की  पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार नई पर्यटन नीति जल्द ही जारी करने वाली है। अब उत्तर प्रदेश  बरसाने में  में होली मानाने के लिए टूरिस्टों को आकर्षित करना चाहता  है । अयोध्या और चित्रकूट में दीपावली के लिए प्रदेश टूरिज्म पहले  ही काफी प्रचार कर चूका है। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एयर कनेक्टिविटी के बारे में  बताते हुए  हुए रीता बहुगुणा ने   कहा कि प्रदेश के  15 शहरों को हवाई  माध्यम से जोड़ दिया जायेगा।