13 फ़रवरी 2018

सत्ता में आने पर जीएसटी का सरलीकृत करेगी कांग्रेस - राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 
जीएसटी पर आलोचनात्मक रुख रखनेवाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यदि हम सत्ता में  आते हैं तो जीएसटी में सुधार कर इसका सरलीकृत करने की कोशिश करेंगे। इस समय  जीएसटी जो का रूप है उसे राहुल गांधी ‘गब्बर सिंह टैक्स'  कहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘हमारा एक कर का विचार था और हमने  उन चीजों  को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा था जिनका प्रयोग  गरीब और देश का आम आदमी करते हैं। एक कर  की अधिकतम सीमा 18 प्रतिशत हो , यह था  हमारा जीएसटी। उन्होंने कहा हम जीएसटी को लेकर व्यापक भ्रम को भी दूर करेंगे। वह कालबुर्गी कर्नाटक,  में लोगों को सम्भोधित कर रहे थे।