25 फ़रवरी 2018

दिल्ली से आगे यमुना में सिर्फ प्रदूषित जल का प्रवाह - खट्टर

तीन राज्य मिलकर करेंगे यमुना को बुरी  स्थिति से बाहर निकालने प्रयास 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
मथुरा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि दिल्ली से आगे यमुना से निकल रही जलधारा  मात्र  प्रदूषित जल का प्रवाह मात्र है। केवल दिल्ली का प्रदूषित जल ही वृन्दावन से आगे तक जाता है। खट्टर ने कहा यमुना की बुरी  स्थिति से बाहर निकालने  के लिए तीन राज्य मिलकर  प्रयास करेंगे।खट्टर ने बताया कि इस उद्देश्य को आरम्भ  करने  के लिए केंद्र सरकार से वार्ता  हुई है। इस दिशा में जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।  जिससे यमुना में हथिनी कुण्ड से यहां तक अविरल-निर्मल प्रवाह मिल सकेगा। वह  बरसाना की लठमार होली के मुख्य अतिथि बन मथुरा में आये हुए थे।