11 फ़रवरी 2018

हिलती नज़र आ रही है वसुंधरा राजे की कुर्सी

वसुंधरा  राजे
हाल ही में हुए उपचुनावों  में  राजस्थान में हुई भाजपा की हार  से  वसुंधरा  राजे की कुर्सी हिलती नज़र आ रही है। बता दें  दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट में भाजपा को हार मिली। बताया जाता है कि बीजेपी के एक नेता ने  अमित शाह से पार्टी को सत्ता में बनाए रखने के लिए राज्य में पार्टी नेतृत्व में परिवर्तन की मांग की  है। भाजपा  के कोटा जिले की पिछड़ा वर्ग शाखा के प्रमुख अशोक चौधरी बीजेपी के राष्ट्री  अध्यक्ष को  पत्र लिखकर पिछले हफ्ते मीडिया में छा गए। उन्होंने कहा प्रदेश भाजपा  से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं कर सकता, मेरी साड़ी आशाएं  दिल्ली  पर टिकी हुई हैं। उन्हें अपनी मांग के उत्तर  का इंतजार है केंद्र से।