10 फ़रवरी 2018

13000 नाकारा रेलवे कर्मचारियों की होगी छुट्टी

पीयूष गोयल सही पटरी पर लाएंगे रेलवे को 

रेल मंत्री  पीयूष गोयल
लापरवाह रेल कर्मचारियों के विरुद्ध रेल मंत्रालय ने अभियान शुरू कर दिया है। रेल विभाग में वैसे ही कर्मचारियों की कमी है। लंबे अरसे से अनुचित तरह से छुट्टियों  पर चल रहे 13 हजार कर्मचारियों की अब शामत आने वाली है। भारतीय रेल में इस समय  13 लाख कर्मचारी हैं। रेल मंत्री  पीयूष गोयल ने कहा इस तरह के रेल  कर्मचारियों के विरुद्ध  विभागीय नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि सभी अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को चिन्हित कर्मचारियों को उचित प्रक्रिया के तहत बाहर करने का निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जबसे  पीयूष गोयल  रेल मंत्री बने हैं तबसे उन्होंने  रेलवे में सुधार के तहत  नकारा कर्मचारियों की सूची बनाने के निर्देश दिए हुए हैं।