16 फ़रवरी 2018

बजट में धार्मिक पर्यटन के लिए 100 करोड़ रुपये और ताज विकास के लिए खास पैकेज नहीं

राजीव तिवारी
आगरा। इस बार बजट में उत्तर प्रदेश सरकार ने ताज के विकास के लिए  कोई खास पैकेज नहीं रखा। जबकि ब्रज तीर्थ विकास परिषद को दिल खोलकर धार्मिक पर्यटन के लिए  100 करोड़ रुपये की  राशि आवंटित की है। इस आवंटित धन से इस छेत्र में  धार्मिक पर्यटन का विकास किया जायेगा। धार्मिक पर्यटन के  विकास के लिए धन आवंटित  करने की सराहना की किन्तु  विश्व प्रख्यात ताजमहल को  खास पैकेज नहीं दिया जाना फेडरेशन ऑफ ट्रैवल एसोसिएशन ऑफ आगरा के अध्यक्ष राजीव तिवारी ने निराशाजनक बताया। विश्व भर  से पर्यटकों को आगरा लाने वाले ताज को पैकेज न मिलना आगरा टूरिज्म के लिए दुखद है।