22 जनवरी 2018

भारतीय पासपोर्ट को अब सम्मान के साथ देखा जाता है - नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवोस जाने से पूर्व  एक टेलीविज़न साक्षत्कार में  कहा कि दुनिया का भारत के प्रति नज़रिया तेज़ी से बदला है। हमारी  नीतियो के कारण दुनिया भर  में भारत की शान बढ़ी है। मुझे गर्व है कि यही वजह है कि भारतीय पासपोर्ट को सम्मान के साथ देखा जाता है। चुनावों में हमारी पार्टी की जीत ये दर्शाती है कि लोगों को हमारी  सरकार पर पूरा भरोसा  है। पीएम मोदी ने फिर से एक साथ चुनाव कराने की वकालत करते हुए कहा कि उनकी सरकार लोगों के जीवन को सुगम बनाने पर काम कर रही है।नरेंद्र मोदी  ने कहा कि देश का हर नागरिक उनसे बात कर सकता है औऱ विभिन्न साधनों से  उनके साथ अपनी समस्या साझा कर सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार देश में रोजगार सृजन को लेकर तेज़ी से काम कर रही है।