25 जनवरी 2018

पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी को भी मिला पद्मश्री पुरस्कार

इस बार के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी है.पुरस्कारों  के लिए 15,700 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किया था. जिसमें से  से कुल 85 व्यक्तित्वों को पद्मश्री पुरस्कार के चुना गया। जिसमें  खेल से टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी और स्‍नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी को चुना गया. कला-संगीत के क्षेत्र से भोजपुरी की मशहूर गायिका शारदा सिन्‍हा, अरविंद पारिख और लक्ष्मण पाई को चुना गया. इलयाराजा (कला-संगीत), गुलाम मुस्तफा खान (कला-संगीत) और पी परमेश्वरन को साहित्य और शिक्षा के लिए चुना गया।