30 जनवरी 2018

अराजकता फैलाने वालों को नहीं छोड़ा जायेगा - योगी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार  प्रदेश के प्रत्येक  नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह  प्रति​बद्ध है। अराजकता फैलाने वालों पकड़कर दण्डित किया जायेगा।  मुख्यमंत्री  ने कहा  भ्रष्टाचार और अराजकता के लिए  प्रदेश में कोई स्थान नहीं है। वह कासगंज जिले  में सांप्रदायिक हिंसा से उपजे तनाव के संधर्व में बोल रहे थे। योगी ने कहा  सरकार विकास का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए कटिबद्ध है।  प्रदेश के  राज्यपाल राम नाईक ने घटना पर  भारी खेद प्रकट किया और कासगंज हिंसा को  राज्य की छवि पर धब्बा बताया।