18 जनवरी 2018

मदरसों के साथ- साथ संस्कृत विद्यालयों में भी आधुनिक शिक्षा की व्यवस्था हो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में कहा कि मदरसों के साथ- साथ संस्कृत विद्यालयों में भी आधुनिक शिक्षा प्रदान करने पहल की आवश्यकता है। हम मदरसों के आधुनिकीकरण के बारे में सोच सकते हैं। उन्हें बंद करना एक समाधान नहीं है, बल्कि समय के साथ  सुधार पर विचार किया जाना चाहिए। मैं संस्कृत विद्यालयों से  भी अपेक्षा करूंगा  कि वे परंपरागत शिक्षा प्रदान करने के अलावा कंप्यूटर, अंग्रेजी, विज्ञान और गणित जैसे विषयों में भी  शिक्षा दें.मुख्यमंत्री योगी केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की उपस्थिति में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, बिहार, दिल्ली और पंजाब सहित 9 राज्यों के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रियों की समन्वय बैठक को संबोधित कर रहे थे।