21 जनवरी 2018

आप विधायकों को अयोग्य घोषित करने में चुनाव आयोग का पक्षपातपूर्ण रवैया - संजय सिंह

राज्य सभा के सदस्य संजय सिंह
आप के प्रवक्ता और राज्य सभा के सदस्य संजय सिंह ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा   दिल्ली के 20 पार्टी विधायकों को अयोग्य घोषित करने में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया। हमारे  विधायकों को उनपर लगाए चार्जों के उत्तर में बोलने का मौका तक  नहीं दिया गया। श्री सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग  का निर्णय अभूतपूर्व था और इसी तरह के मामलों में किए गए सभी पिछले फैसलों के विरुद्ध  दिखाई देता  है। 2006 में पश्चिम बंगाल, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, छत्तीसगढ़, झारखंड और दिल्ली में भी इसी तरह के मामलों में संसदीय सचिवों की नियुक्ति को अवैध घोषित किया गया था लेकिन विधायकों की सदस्यता रद्द नहीं हुई थी। उन्होंने पूछा  इस बार दिल्ली के विधायकों के मामले में ऐसा क्यों किया जा रहा है। आप के प्रवक्ता संजय सिंह ने केजरीवाल सरकार के इस्तीफे की मांग करने के लिए कांग्रेस और भाजपा  नेताओं की भी तीव्र  निंदा की।