राजामंडी स्टेशन आगरा अब वाल पेंटिंग्स के लिए मशहूर हो जायेगा। रेलवे प्रशासन ने ललित कला संस्थान के छात्रों को स्टेशन की दीवारों पर दीवार चित्रकारी के लिए आमंत्रित किया है। अब पान की पीक से गन्दी इन दीवारों का रूप बदल रहा है। रेलवे स्टेशन की दीवारों को जीवंत आधुनिक कला के निर्माण के साथ सुव्यवस्थित किया जा रहा है। अब यह दीवारें सेल्फी प्रेमियों में पृष्ठभूमि के रूप में लोकप्रिय होती जा रही हैं। ललित कला संस्थान के शिक्षक शार्दुल मिश्रा का कहना है कि आगरा जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटक शहर में पान की पीक से गन्दी दीवारें शर्मनाक हैं। उन्हें पूरा विश्वाश है कि दीवार चित्रकारी परियोजना से आगरा को नया रूप दिया जा सकता है।