25 जनवरी 2018

पद्मावत के रिलीज़ के समय सम्पतियों का नुकसान करने वालों में अधिकांश भाजपा के लोग - अखिलेश यादव

खनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि फिल्म पद्मावत के रिलीज़ के समय सड़कों पर सम्पतियों का नुकसान करने वाले भाजपा के अलावा दूसरे लोग नहीं थे। यादव ने कहा कि सिने थिएटरों के परिसर में लगे  सीसीटीवी पर इसकी  जाँच की जा सकती है और इन लोगों आसानी से पहचाना जा सकता है कि राजपूत अभिमान के नाम पर सरकार और निजी संपत्तियों को छति पहुँचाने वाले ये अधिकांश  लोग भाजपा कार्यकर्ता हैं। सपा नेता ने कहा कि भाजपा लोग फिल्म का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें सरकार से संरक्षण मिला हुआ  है और  सब  लोग जानते हैं कि विवाद के पीछे किसका हाथ  है