18 जनवरी 2018

 मोदी सरकार ने दिलाई वोट बैंक की राजनीति से मुक्ति - नकवी

लखनऊ : केंद्र में भाजपा सरकार ने देश में तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति समाप्त कर दी है, ये शब्द थे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के। उन्होंने कहा हमारी सरकार   'सबका साथ , सबका विकास' के सिद्धांत पर काम कर रही  है और हमने काफी समय से चली आ रही वोट बैंक को समाप्त कर दिया है। भाजपा  सरकार राज्यों के साथ समन्वय-संचार के माध्यम से 'समावेशी विकास के लिए सशक्तिकरण' और 'समृद्ध विकास' के लिए 'सम्मान के साथ विकास' पर ध्यान केंद्रित कर रही है।अब्बास नकवी लखनऊ में आयोजित नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विकास समन्वय सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। नकवी ने  कहा कि मोदी सरकार ने  कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाने के लिए बिचौलिओं से छुटकारा दिला दिया है।