20 जनवरी 2018

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा को मिली जनता की चेतावनी

कांग्रेस और भाजपा को  9-9 सीटें 

भोपाल। मध्य प्रदेश  नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा को भारी  झटका लगा। 19 नगरीय निकायों के  चुनाव परिणामों में  भाजपा और कांग्रेस को 9-9 सीटें मिली है।  एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत हासिल हुई।20 नगरीय निकायों में 352 वार्ड के लिए भी चुनाव हुए, जिसमें से 194 में भाजपा, 145 में कांग्रेस और 13 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के खोकले  वादों  की नकली छवि इन परिणामों से टूट गई है। आगे  मिश्रा ने कहा कि यह आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के लिए अच्छा है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी अपने नुकसान के कारणों की समीक्षा करेगी। उन्होंने  स्वीकार किया कि कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं  की भावनाओं को समझने में हम  विफल रहे और टिकट वितरण में चूक गए।