29 जनवरी 2018

कासगंज में नए पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने पद संभाला

कासगंज। पीयूष श्रीवास्तव को कासगंज का नया  पुलिस अधीक्षक नियुक्त  किया गया है। गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है लेकिन तनाव है। उन्होंने कहा है कि दुकानें अब खुल रही  हैं और स्थिति सामान्य होती जा  रही है।जिले में राजनीतिक नेताओं का प्रवेश प्रतिबंधित है और जिले की  की सीमा पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया  और इस घटना को  उत्तर प्रदेश पर काला धब्बा बताया । उन्होंने कहा है कि सरकार को  यह सुनिश्चित करने के लिए उचित  कदम उठाने चाहिए  ताकि  भविष्य में इस तरह की घटनाएं आगे  न हों।